फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The woman fell into the well to fetch water

पानी लेने गई महिला कुएं में गिरी

Wed, 10 Jun 2015 10:54 PM IST
Updated Wed, 10 Jun 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
The woman fell into the well to fetch water
पानी लेने गई रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के डोमरिया गांव की कलावती (40) बुधवार की सुबह पैर फिसल जाने से कुएं में गिर गई। इस दौरान उसे सिर और कूल्हे में गंभीर  चोटें आई हैं।
विज्ञापन


 परिवारवालों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि बुधवार की सुबह 10 बजे कलावती(40) पत्नी राजेंद्र गुप्ता कुएं से पानी निकाल रही थी तभी उसका अचानक पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी।
विज्ञापन


इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और गांव-घर के लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला को रस्सी के सहारे चारपाई कुएं में डालकर बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 तब सभी लोगों ने राहत महसूस किया। गनीमत यहीं रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को कुएं में गिरते हुए देख लिया और ग्रामीणों की मदद से  महिला को बाहर निकाल लिया गया। इतना ही नहीं कुएं में मोटर लगने की वंजह से महिला को सहारा मिल गया, अन्यथा बड़ी घटना घटित हो जाती।


 घायल कलावती के पति राजेंद्र के मुताबिक कुएं से पानी खिंचते समय अचानक पैर फिसल जाने से यह घटना घटित हुई। महिला का सिर और कूल्हे में गंभीर चोटें कुएं में लगी मोटर से आई है। महिला का दवा-इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed