{"_id":"4f2bedc3960419449f20ea913e2ecdbc","slug":"the-vitamin-a-supplements-to-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को दी विटामिन ए की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को दी विटामिन ए की खुराक
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Wed, 02 Dec 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होने वाले बाल स्वास्थ्य पोषण माह दिसंबर का शुभारंभ बुधवार को जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर किया। इस कार्यक्रम में जिले भर में नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
खुराक पिलाने के बाद डीएम ने ब्लड बैंक, प्रसवोत्तर केंद्र, नसबंदी शिविर और कोल्डचेन भंडार का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और सफाई व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया। उन्होंने मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं और उनकी गुणवत्ता में सुधार के बारे में निर्देश दिया। बेड एवं अन्य उपकरणों को पेंट कराने के लिए कहा, जिससे इन पर जंग न लगे। कहा कि पूरे परिसर में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
ब्लड बैंक के बाहर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित अन्य महत्वपूर्ण अधिकारियों का मोबाइल नंबर पेंट कराने, निष्प्रयोज्य उपकरणों को तत्काल बदलने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने तथा सभी उपकरणों को क्रियाशील करने के निर्देश दिए। इसके पूर्व उन्होंने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई। कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. वीके अग्रवाल ने बताया कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह प्रत्येक वर्ष में दो बार स्वास्थ्य एवं बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जून तथा दिसंबर के महीने में मनाया जाता है।
विज्ञापन
जन्म से छह माह तक के बच्चों को केवल स्तनपान कराने तथा घरों में आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग करने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। सीएमओ यूके वर्मा ने बताया कि जिले के दो लाख 26 हजार बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। इस मौके पर एसीएमओ डा. आरबी गौतम, डिप्टी सीएमओ डा. डीके सिंह, डा. राघवेंद्र नारायण सिंह मौजूद रहे।