फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The Vindhya Brigade's hunger strike continued for the fourth day.

Sonebhadra News: विंध्य ब्रिगेड का अनशन चौथे दिन भी रहा जारी

Mon, 20 Jul 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The Vindhya Brigade's hunger strike continued for the fourth day.
रॉबर्ट्सगंज तहसील में भूख हडताल पर बैठे विंध्य ब्रिगेड के पदा​धिकारी। स्रोत स्वयं
सोनभद्र। विंध्य ब्रिगेड का अनिश्चितकालीन अनशन रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। यह अनशन सदर तहसील परिसर में पांच सूत्री मांगों को लेकर चल रहा है। विंध्य ब्रिगेड के संयोजक रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि जनहित के मुद्दों की अनदेखी से आमजन, किसान और वनवासी प्रभावित हैं। उन्होंने निषेधाज्ञा के नाम पर जनआवाज दबाने का विरोध करते हुए जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा मांगी। अन्य मांगों में डीएपी व यूरिया खाद की कालाबाजारी पर रोक, जिला खनिज निधि से मरम्मत कार्य शामिल हैं। स्थानीय उद्योगों में क्षेत्रीय युवाओं को प्राथमिकता से रोजगार देने की मांग भी की गई। मिश्र ने कहा कि मांगों पर कार्रवाई न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। अनशन में जिला सचिव शुभम दुबे, संतोष पांडेय समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed