फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The use of Hindi will take on new heights

हिंदी के प्रयोग को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे 

Tue, 29 Sep 2015 10:47 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
संवाददाता, साोनभ्ाद्र Updated Tue, 29 Sep 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
The use of Hindi will take on new heights
भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में 14 से 28 सितंबर तक राजभाषा पखवाड़े का आयोजन किया गया। सोमवार को पखवाड़े के समापन कार्यक्रम का आयोजन अधिकारी मनोरंजन क्लब एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली में हुआ।
विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि एनसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक तापस कुमार नाग ने कहा कि अब हिंदी भाषा वैश्विक हो रही है। दुनिया में हिंदी भाषा को लोकप्रिय बनाने में भारतीय सिनेमा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है एवं देश के गैर हिंदी भाषी राज्यों में भी अब हिंदी संवाद का माध्यम बन चुकी है।
विज्ञापन


कंपनी में उत्पादन एवं उत्पादकता के साथ-साथ राजभाषा हिंदी को भी उत्कर्ष पर ले जाए जाने की दिशा में तेजी से कार्य किए जाएंगे। विशिष्ट अतिथि निदेशक तकनीकी जेएल सिंह ने कहा कि राष्ट्र की अभिव्यक्ति की भाषा हिंदी है एवं हिंदी के विकास में देश का विकास अंतर्निहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपने वक्तव्य में रूस, जापान एवं चीन सहित उन देशों का उदाहरण दिया, जिन्होंने अपनी भाषा की बदौलत उन्नति हासिल की है।

गौरतलब है कि एनसीएल में आयोजित किए गए राजभाषा पखवाड़ा के दौरान आयोजित तियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले प्रतियोगियों को मुख्य अतिथि एवं विषिष्ट अतिथियों ने पुरस्कृत किया वर्ष भर में राजभाषा हिंदी मे ंअधिकाधिक कार्यालयीन कार्य संपन्न करने के लिए स्वर्गीय शंकरदयाल सिंह स्मृति प्रथम पुरस्कार एनसीएल की दुद्धीचुआ परियोजना एवं द्वितीय पुरस्कार ब्लॉक बी परियोजना को प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed