{"_id":"58b309e44f1c1bcd56830c69","slug":"the-uproar-over-the-death-of-a-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक की मौत होने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक की मौत होने पर किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sun, 26 Feb 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर में स्थित एक निजी क्लिनिक में रविवार की शाम इंजेक्शन लगते ही राहुल (8) की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर मृतक के घरवालों ने क्लिनिक पर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची फोर्स ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन परिवारीजन डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करने और उसे गिरफ्तार करने की मांग पर देर रात तक अड़े रहे।
पुलिस के मुताबिक पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सिद्धा गांव निवासी आत्मा का बेटा राहुल अपने मामा लक्ष्मण निवासी पलिया के घर आया हुआ था। शनिवार को अचानक राहुल की तबीयत खराब हो गई। इसकी जानकारी होने पर उसके मामा राबर्ट्सगंज नगर में स्थित एक क्लिनिक में उसे इलाज कराने के लिए ले गए। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए उसे भर्ती कर लिया। रविवार की शाम डॉक्टर ने राहुल को इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद क्लिनिक में तैनात कर्मचारियों ने घरवालों पर मृत बच्चे को लेकर जाने के लिए दबाव डालने लगे। इससे नाराज होकर राहुल के घरवालों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामला गंभीर देख डॉक्टर और कर्मचारी क्लिनिक से फरार हो गए।
घटनास्थल पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने लोगों को डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन घरवाले तत्काल डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े है।