फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The strategy for water supply

जलापूर्ति के लिए बनी रणनीति

Fri, 12 Dec 2014 11:02 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Fri, 12 Dec 2014 11:02 PM IST
विज्ञापन
The strategy for water supply
भेलाही बंधी में पानी की कमी ने नगर पालिका सहित जिम्मेदारों की नींद उड़ा दी है। आगामी दिनों में राबर्ट्सगंज नगरवासियों को पेयजल की समस्या उत्पन्न न होने पाए इसके लिए मंथन शुरू हो गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में नपा के प्रभारी ईओ राजेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में सिंचाई विभाग और जल निगम के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें धंधरौल बांध से भेलाही बंधी में पानी आपूर्ति करने के लिए रणनीति बनी।
विज्ञापन


जल निगम के एई ने कहा कि 24 घंटे बिजली मिलने पर भेलाही बंधी में पानी उपलब्ध करा दिया जाएगा।  
नपा के अधिशासी अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि  इस वर्ष बारिश कम होने के कारण भेलाही बंधी में पानी कम है।

ऐसे में गर्मी के दिनों में कलेक्ट्रेट और राबर्ट्सगंज नगर में पेयजलापूर्ति करने में व्यवधान उत्पन्न होगा। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए धंधरौल बांध से भेलाही बंधी मेें पानी की आपूर्ति करने की व्यवस्था कराने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल निगम के सहायक अभियंता बीपी स्वर्णकार ने कहा कि माह फरवरी  से बरसात होेने तक राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद को बढ़ौली कुसाही योजना से पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।


लेकिन यह संभव तब होगा जब 24 घंटे बिजली मिलेगी। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में भिलाही बंधी को सोन लिफ्ट परियोजना से जोड़ने के लिए एक परियोजना बनाई गई थी।

 लेकिन अभी तक परियोजना को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका। बैठक मेें एमसीडी के सहायक अभियंता बीके मिश्रा, केबी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed