फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The specifics of counting told to the counting personnel

मतगणना कार्मिकों को बताई गणना की बारीकियां

Wed, 09 Mar 2022 07:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 07:31 PM IST
विज्ञापन
The specifics of counting told to the counting personnel
दस मार्च को होने वाली मतगणना के लिए कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ। उन्हें सकुशल मतगणना की बारीकियां समझाई गईं। गणना के लिए बैंक व वाणिज्य सेवा से जुड़े कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

सुबह साढ़े नौ बजे से ही मतगणना में लगे कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचने लगे थे। दस से प्रशिक्षण शुरू हुआ। जिला विकास अधिकारी रामबाबू तिवारी ने प्रशिक्षण में शामिल कर्मियों को बताया कि दस मार्च को सुबह आठ बजे से राजकीय पॉलीटेेक्निक कॉलेज में वोटों की गिनती होगी। राबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी और घोरावल विधानसभा के वोटों की गिनती अलग-अलग कमरों में होगी। हर विधानसभा के वोटों की गिनती के लिए दो-दो कमरों में सात-सात टेबल लगाए गए हैं। हर टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक मतगणना सहायक, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद रहेंगे। ईवीएम का सील सभी उम्मीदवारों के एजेंटों को खोला जाएगा। निष्पक्ष ढंग से मतगणना का कार्य को पूर्ण किया जाएगा। कहा कि मतगणना स्थल पर कर्मचारियों को मोबाइल को बंद रखना होगा। आयोग के आदेशों का पालन करते हुए मतगणना का कार्य पूर्ण करें।
विज्ञापन

सुरक्षाबलों को एसपी ने दी हिदायत, लापरवाही क्षम्य नहीं
मतगणना स्थल पर तैनात सुरक्षा बलों को एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सकुुशल गणना कार्य करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के टिप्स दिए। पुलिस लाइंस परिसर में बिफ्रिंग के दौरान उन्होंने प्रत्येक कर्मी को उसका दायित्व समझाते हुए पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की हिदायत दी। कहा कि किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहां कहीं भी असमंजस हो तत्काल अपने उच्चाधिकारी से संपर्क कर उसका समाधान करें। स्वयं से कोई फैसला न लें। सीओ सिटी राजकुमार तिवारी ने स्ट्रांग रूम परिसर के बाहर यातायात व्यवस्था के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया। संभावित इलाकों में डायवर्जन के लिए भी तैयार रहने का निर्देश दिया। बैठक में एएसपी विनोद कुमार, एएसपी ऑपरेशन विजय शंकर मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed