फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The snake bit the old lady while cutting the grass, died

घास काटते समय सर्प ने वृद्धा को काटा, मौत

Tue, 13 Jul 2021 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
The snake bit the old lady while cutting the grass, died
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के खड़देउर गांव में मंगलवार सुबह घास काटने के दौरान सर्पदंश से वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।
विज्ञापन

खड़देउर निवासी सुकरी देवी (70) पत्नी कुंवर कोल उर्फ होरी को उसके परिजन मंगलवार सुबह 10 बजे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सुकरी देवी मंगलवार सुबह करीब आठ बजे घर के पास घास काट रही थी। उसी दौरान अचानक एक सांप ने उसके हाथ में डस लिया। चीख सुनकर परिवार व आस पास के लोग मौके पर पहुंचे तो वृद्धा अचेत हो गई थी। इस सम्बंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ मुन्ना प्रसाद ने बताया कि खड़देउर निवासी महिला को परिजन अस्पताल ले आए थे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed