{"_id":"582cafd74f1c1b57368ffd5c","slug":"the-siege-of-villagers-chemicals-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने केमिकल्स फैक्ट्री का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने केमिकल्स फैक्ट्री का किया घेराव
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Thu, 17 Nov 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने केमिकल्स फैक्ट्री का किया घेराव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरौली प्रदूषण मुक्ति वाहिनी के बैनर तले सैकड़ों ग्रामीणों ने बुधवार को दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद के आवास पहुंचे और एनजीटी का आदेश सौंपते हुए प्रदूषण फैला रही कंपनियों पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की।विधायक ने ग्रामीणों की मांग पर पहल करने के लिए गाढ़ा लभरी स्थित केमिकल की फैक्ट्री से प्रभावित स्थानीय गांव पहुंची। किसानों के खेत और नाले में फैक्ट्री का पानी इतना गंदा और क्लोरीन गंधयुक्त मिलने नाराजगी जाहिर की।
और फैक्ट्री का घेराव कर प्रबंधन को चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर प्रबंधन वार्ता करे और बताएं कि प्रदूषण से निजात के लिए क्या कदम उठाया जा रहा है। कहा कि उद्योगों के लिए मानक तय किए गए हैं, लेकिन गांव में तो ग्रामीणों की शामत आ गई है। गंदा पानी खेत से होते हुए रिहंद जलाशय में जा रहा है और आसपास के पेड़ तेजी से सूख रहे हैं। ग्रामीणों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। कहा कि एनजीटी का स्पष्ट निर्देश है कि रिहंद जलाशय में किसी प्रकार का राख या रासायनिक कचरा नहीं छोड़ा जाएगा।
इसके बावजूद खुलेआम राख बहाया जा रहा है। सभी कंपनियां एनजीटी के निर्देश का पालन करें,नहीं तो क्षेत्र की जनता अब सीधे तालाबंदी पर उतरेगी। इस मौके पर वाहनी के संयोजक रामेश्वर प्रसाद, जन विजय, राम नारायण, मंतोरा, विजय, रमेश, बेचन राम, शनि, ललिता देवी, केवला प्रसाद, जगतराम, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।