फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The shortage of sacks has not gone away, the problem may increase

बोरे की किल्लत नहीं हुई दूर, बढ़ सकती है परेशानी

Mon, 22 Nov 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The shortage of sacks has not gone away, the problem may increase
नवीन सब्जी मंडी परिसर में संचालित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) पर बोरे की किल्लत बनी हुई है। बाजार से 400 बोरा खरीद कर सोमवार को धान खरीद कराई गई। अगर शीघ्र केंद्र को बोरा उपलब्ध नहीं कराया गया तो यहां फिर से धान खरीद प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

मंडी परिसर में छह धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें पांच केंद्रों पर धान खरीद हो रही है। इसमें एफसीआई का एक क्रय केंद्र भी शामिल है। एफसीआई क्रय केंद्र पर बोरे की किल्लत बनी हुई है। केंद्र पर नंबर लगाए किसानों का कहना है कि बोरे के अभाव में शनिवार को दोपहर ढाई बजे तक धान खरीद बाधित रही। इसके बाद बोरा उपलब्ध होने पर दो किसानों से धान खरीद की गई थी। सोमवार को धान खरीद हुई लेकिन बोरे की समस्या बनी हुई है। अगर बोरे उपलब्ध नहीं हुए तो आगे धान खरीद प्रभावित हो सकती है। करमा ब्लॉक के रजखड़ गांव निवासी रामनाथ सिंह ने बताया कि धान खरीद के लिए बोरे की उपलब्धता जरूरी है। बोरा न होने से धान खरीद प्रभावित होने से किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में धान खरीद प्रभारी हरिराम सिंह और तेज प्रताप मिश्रा का कहना है कि शुरू में धान खरीद के लिए 2341 बोरा उपलब्ध कराया गया था। बोरे के हिसाब से खरीद हो गई है। बोरा न होने पर शनिवार को 400 बोरा खरीदा गया। शनिवार को दो किसान से धान खरीद हुई। सोमवार को भी नंबर के हिसाब से किसानों से खरीद की जा रही है। निरीक्षण करने आए उच्चाधिकारियों से बोरे की कमी के संबंध में अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed