फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The shock of 3300 MW coal crisis

कोयला संकट से 3300 मेगावाट का झटका

Fri, 30 Sep 2016 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र Updated Fri, 30 Sep 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
कोयला खदानों में पानी भरने और दुधीचुआ-शक्तिनगर रूट पर बहे रेलवे ट्रैक दुरुस्त करने का काम दूसरे दिन शुक्रवार को भी शुरू नहीं हो सका। इससे दुद्धीचुआ से कोयला उत्पादन ठप रहा। इसके चलते तीन परियोजनाओं (अनपरा, लैंको, एनटीपीसी शक्तिनगर) में 3300 मेगावाट कम बिजली उत्पादन हुआ। एक-दो दिन में आपूर्ति न सुधरने पर इसमें और गिरावट हो सकती है। ओबरा परियोजना को लगातार तीसरे दिन कोयला नहीं मिला। इससे लखनऊ से दिल्ली तक खलबली मची है।
विज्ञापन


  बारिश के चलते पहले से ही कोयले का उत्पादन गिरा हुआ है। इसी बीच बुधवार की रात दुधीचुआ-शक्तिनगर रूट पर खड़िया के पास रेलवे लाइन बह गई। यह रेल लाइन रेलवे के अनपरा-शक्तिनगर लाइन से जुड़ी हुई है, लेकिन इसका अधिकार एनसीएल के पास है। दलदल के कारण एनसीएल की तरफ से मरम्मत की शुरुआत नहीं हो सकी। इससे लोडिंग हब दुद्धीचुआ से शुक्रवार को भी कोयला उत्पादन पूरी तरह ठप रहा। इसका परिणाम यह हुआ कि देर शाम तक 2015 मेगावाट वाली एनटीपीसी शक्तिनगर में 1037 और 2630 मेगावाट वाली अनपरा परियोजना में 725, बारह सौ मेगावाट वाली लैंकों में 725 मेगावाट बिजली पैदा की जा रही है।
विज्ञापन


अनपरा सीजीएम त्रिभुवन तिवारी ने बताया कि देर रात तक छह रैक कोयला मिलने की संभावना है। इससे कुछ स्थिति सुधरेगी, लेकिन फिलहाल परियोजना की पांच सौ मेगावाट की चौथी, पांचवीं और छठीं इकाई को आधे लोड पर चलाया जा रहा है। शेष को कोयले की उपलब्धता पर्याप्त होने तक बंद रखा गया है। लैंको के महाप्रबंधक सतीश कुमार ने कहा कि स्टाक शून्य हो चुका है। जो कोयला शुक्रवार को मिला, उससे किसी तरह आठ सौ मेगावाट बिजली पैदा की जा रही है। ओबरा परियोजना के एक्सईएन कोल एसपी यादव ने बताया कि लगातार तीसरे दिन कोयला नहीं मिला। एक रैक देर रात तक मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed