फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The seal nursing home

नर्सिंग होम किया सील

Sat, 26 Nov 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sat, 26 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
रुपये के लिए मरीज को बंधक बनाने की सूचना मिलने पर राबर्ट्सगंज नगर में स्थित नर्सिंग होम में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। मामला गंभीर होने पर कर्मचारियों ने रोगी राजेंद्र (22) को छोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर फोर्स पहुंची तो कर्मचारी फरार हो गए। डिप्टी सीएमओ डा. राघवेंद्र सिंह ने अस्पताल मेें भर्ती अन्य रोगियों को जिला अस्पताल भिजवा कर अस्पताल सील कर दिया।
विज्ञापन


   14 नवंबर 2016 को राबर्ट्सगंज नगर में स्थित एक नर्सिंग होम में चोपन थाना क्षेत्र के बेलछ गांव निवासी देवनारायण अपने बेटे राजेंद्र को इलाज कराने ले गया। यहां डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर बताते हुए उसे भर्ती कर लिया।
विज्ञापन


  चार दिन पहले राजेंद्र ने घर जाने के लिए कहा तो कर्मचारियों ने इलाज में खर्च हुए रुपये की अदायगी करने के बाद ही जाने देने की बात कही। इसकी जानकारी शनिवार को कांग्रेस नेताओं को हुई तो वे लोग अस्पताल पहुंच कर रोगी को छोड़ने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


  इस दौरान राजेंद्र ने बताया कि अस्पताल का 24 हजार रुपये का बिल भरा जा चुका है। बावजूद इसके अभी 30 हजार रुपये की और मांग की जा रहीा है। उसने बताया कि उसे चार दिन से अस्पताल में बंधक बना कर रखा गया है।  विवाद बढ़ता देख कर्मचारियों ने रोगी को छुट्टी दे दी। वहीं घटना की जानकारी होने पर फोर्स पहुंची तो डॉक्टर और कर्मचारी फरार हो गए।  कांग्रेस नेता धीरज पांडेय, शशि उपाध्याय समेत अन्य लोगों ने रोगी को बंधक बनाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की। सीएमओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि डिप्टी सीएमओ डॉ. आरएन सिंह को भेज कर नर्सिंग होम को सील करवा करवा दिया गया है। अन्य विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed