{"_id":"66a3e58837e2085d5408b2e0","slug":"the-school-boundary-and-road-were-washed-away-in-the-rain-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-115964-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बारिश में बह गई विद्यालय की बाउंड्री और सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बारिश में बह गई विद्यालय की बाउंड्री और सड़क
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पडरी ग्राम पंचायत में शुक्रवार की भोर में मूसलाधार बारिश से कई जगह सड़क बह गई। इसके अलावा एक विद्यालय की बाउंड्री भी धराशाई हो गई। इससे आवागमन पर खासा प्रभाव पड़ा है और जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों ने सड़कों के मरम्मत की मांग की है। म्योरपुर विकास खंड की पडरी ग्राम पंचायत के कमरीडांड में शुक्रवार की भोर में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से कई सड़क बह गई।बराईडांड में भी एक सड़क बह जाने की वजह से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। कंपोजिट विद्यालय बराईडांड की चहारदीवारी भी बारिश से टूटकर गिर गई है। इसके लिखित शिकायत प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी को दे दी है।
इसके अलावा कमरीडांड, बराईडांड और अन्य टोलों में नुकसान हुआ है। सड़कों के कटने से आवागमन बांधित हो गया है। ग्रामीणों ने जल सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है। बारिश नदी तालाब पानी से भर गया है। कई जगह छोटे तालाबों के भी टूटने की बात कही जा रही है।पडरी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जमुना यादव ने बताया कि बारिश इतनी तेज थी कि उसका व्यापक असर रहा। उन्होंने कहा कि जो भी क्षति हुई है उसकी लिखित सूचना ब्लॉक मुख्यालय को दे दी गई है।
बारिश के बाद भी उमस से राहत नहीं, 2.8 डिग्री बढ़ा तापमान
सोनभद्र। सोनांचल में बीते तीन दिन से अलग-अलग इलाकों में बारिश हो रही है। बारिश होने के बाद भी उमस से राहत नहीं मिली। एक तरफ तापमान बढ़ने से लोग उमस से बेहाल रहे, वहीं दूसरी तरफ लो वोल्टेज की समस्या है। इससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर एक से दो बजे के बीच में जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज समेत अन्य इलाकों में बारिश हुई। इसी तरह बृहस्पतिवार और बुधवार को भी बारिश हुई थी। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री और अधिकतम 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके मुकाबले बृहस्पतिवार को न्यूनतम 25 डिग्री और अधिकतम पारा 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह से बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1.2 तथा अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ गया।