फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The road connecting Chhattisgarh border will be built

Sonebhadra News: पौने नौ करोड़ से बनेगी छत्तीसगढ़ सीमा को जोड़ने वाली सड़क

Tue, 13 Feb 2024 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
The road connecting Chhattisgarh border will be built
म्योरपुर ब्लॉक के लीलासी से होते हुए छत्तीसगढ़ बार्डर तक जाने वाले अन्य जिला मार्ग का नए सिरे से मरम्मत कार्य कराया जाएगा। करीब 35 किमी लंबी सड़क के मरम्मत कार्य पर पौने नौ करोड़ रुपये खर्च होगा। इसके लिए कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड की तरफ से प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजा गया है।
विज्ञापन

जल्द ही धन मिलने की उम्मीद है। इसके बाद मरम्मत कार्य कराया जाएगा। म्योरपुर से छत्तीसगढ़ बार्डर से जोड़ती अन्य जिला मार्ग का मरम्मत करीब चार साल पहले कराया गया था। मगर इस मार्ग पर ओवरलोड वाहनों का संचालन होने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इसी रास्ते ओवरलोड बालू ट्रकों के आवाजाही से सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। क्षेत्र के लीलासी, कूदरी, धनखोर, सांगोबांध, मनरुटोला से होते हुए छत्तीसगढ़ बार्डर तक जाने वाले संपर्क मार्ग के मरम्मत की मांग क्षेत्र के लोग एक साल से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच शासन की तरफ से वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2024-25 के लिए सड़कों के सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण कार्य के लिए कार्ययोजना प्रेषित करने का निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिया गया। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड की तरफ से म्योरपुर ब्लॉक के लीलासी से सांगोबांध होते हुए छत्तीसगढ़ बार्डर तक जाने वाले मार्ग के मरम्मत का प्रस्ताव बनाकर शासन में प्रेषित किया गया है।

35 किमी लंबे इस संपर्क मार्ग के मरम्मत पर 8 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत आएगी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के एक्सईएन इं.अनिल राकेश का कहना है कि संपर्क मार्ग की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन में भेज दिया गया है। जल्द ही धन मिलने की उम्मीद है। इसके बाद इस संपर्क मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed