फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The results of elections held amid tight vigil

कड़ी चौकसी के बीच पंचायत चुनाव की हुई मतगणना

Sun, 01 Nov 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 01 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
The results of elections held amid tight vigil
जिले में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद रविवार को मतों की गणना ब्लाकवार शुरू हो गई। कड़ी चौकसी और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आठों ब्लाक में 170 टेबुलों पर 67 न्याय पंचायतों के मतों की गणना शुरू की गई।
विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर मतगणना स्थल पर अत्याधुनिक असलहों से लैस फोर्स तैनात की गई। प्रवेश के लिए पास आवश्यक किया गया था। पास पुलिस के जवान चेक कर लोगों को प्रवेश करने दे रहें थे।
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज ब्लाक के मतों की गणना राजकीय पालीटेक्निक कालेज लोढ़ी में कराई जा रही जबकि अन्य ब्लाकों की मतगणना ब्लाक क्षेत्र में हो रही है।

दोपहर बाद क्षेत्र पंचायतों का परिणाम सामने आने लगा था, लेकिन जिला पंचायत क्षेत्र का परिणाम देर शाम के बाद आने की उम्मीद जताई जा रही है।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आठों ब्लाकों में सुबह आठ बजे से 834 क्षेत्र पंचायत और 33 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू होनी थी, लेकिन मतगणना कर्मियों के सुस्ती के चलते करीब आधे घंटे विलंब से गणना शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के आठों ब्लाकों में सीसी कैमरे की निगरानी में 67 न्याय पंचायत की 170 टेबुलों पर क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वोटों की गणना शुरू होते ही प्रत्याशियों के चेहरे पर रौनक आ गई।


हालांकि एक दो मतपेटिका के वोटों की गिनती होने के बाद सामने आए परिणाम के बाद कई प्रत्याशियों के चेहरे की रौनक उड़ गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी जीएस प्रियदर्शी, पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा, एडीएम रामचंद्र, एएसपी शंभूशरण यादव, रामयज्ञ यादव अलग-अलग मतगणना स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed