फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The resolution of public service

जनसेवा का लिया संकल्प

Sun, 20 Dec 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 20 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
The resolution of public service
गाजे-बाजे के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यकर्ताओं का पथ संचलन कार्यक्रम रविवार को राबर्ट्सगंज के हाईडिल मैदान में संपन्न हो गया। इसमें कार्यकर्ताओं को जनसेवा का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन



 उन्हें विभिन्न तरह का अभ्यास भी कराया गया। हाइडिल से पथ संचलन करते हुए स्वयं सेवक मेन चौक, न्यू मार्केट, बढ़ौली चौक, सिविल लाइंस रोड होते हुए पुन: हाइडिल मैदान पहुंचे और सभा की। नगर में जगह-जगह पुष्पों की वर्षा कर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया।
विज्ञापन



प्रांत कार्यवाहक बांकेलाल ने कहा कि गणवेश संघ की पहचान है। देश में हिंदुओं की घटती जनसंख्या चिंता का विषय बनने लगी है। वर्तमान परिवेश में संघ के शाखा की सर्वाधिक उपादेयता है जहां राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाया जाता है, जब हमारा मन राष्ट्र के साथ एकाकार होता है तो इस देश में राणा प्रताप, शिवाजी, भामाशाह जैसे देश भक्त पैदा होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



संघ स्थान परेड या कवायद करने का स्थान नहीं है। समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में योग्य, देश भक्त, ईमानदार नागरिक होने चाहिए, इसका निर्माण संघ की शाखाओं पर होता है।


कहा कि राष्ट्र विरोधी शक्तियां अनेक प्रकार का प्रलोभन देकर समाज को तोड़ने का प्रयास करती हैं, परंतु संघ का स्वयं सेवक जाति, पाति आदि से ऊपर उठकर  केवल राष्ट्रभाव से एकाकार हो जाता है। कहा कि हिंदू राष्ट्र शक्तिशाली होने पर देश को विखंडित होने से रोका जा सकता है।



जिला कार्यवाहक धनंजय, जिला प्रचारक श्रवण, हर्ष, नंदलाल, पंकज, राधारमण, गणेश देव पांडेय, आलोक सिंह, कीर्तन, सांसद छोटेलाल खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे, धर्मवीर तिवारी, अशोक मिश्रा, माला चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed