फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The resolution of environmental protection

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Fri, 05 Jun 2015 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Fri, 05 Jun 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
The resolution of environmental protection
 जिले में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर विविध आयोजन किए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। जिला जज शिवनाथ और अन्य न्यायाधीशों ने कचहरी परिसर में पौधरोपण किया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय पर निबंध प्रतियोगिता हुई तो युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन साैंपा। मारवाड़ी युवा मंच ने पर्यावरण जागरूकता जुलूस निकाला और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। चुर्क में हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में पौधरोपण कर गोष्ठी की गई।
विज्ञापन



विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार की सुबह मारवाड़ी युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज नगर पालिका के उत्तर मोहाल से साइकल जुलूस निकाला। इस दौरान विभिन्न तरह के स्लोगन लिखी तख्तियां भी लेकर वे चल रहे थे। साइकल यात्रा नगर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी। इसके जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। रैली उत्तर मोहाल के हनुमान मंदिर पहुंचकर गोष्ठी में तब्दील हो गई। इस मौके पर अर्पण बंका, पंकज कनोडिया, रवि थरड, किशोर केडिया, असीम चौधरी, अनुज केडिया, रमेश  आदि रहे। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में जिला जज शिवनाथ, सीजेएम विजयचंद यादव, एसीजेएम नितेंद्र कुमार समेत अन्य न्यायिक अधिकारियों ने पौधरोपण किया। उधर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय पर कक्षा छह से 12 तक के बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन


 यह प्रतियोगिता सात अरब सपने, एक ग्रह, देखभाल के साथ उपभोग विषय पर हुई। इसमें प्रथम पुरस्कार ईशा मानसी, द्वितीय श्रुति सिंह और तृतीय पुरस्कार सौम्या को हासिल हुआ। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी कालिका सिंह ने सुनियोजित विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण पर विशेष जोर दिया गया। कार्यालय के सहायक वैज्ञानिक अधिकारी प्रदीप कुमार विश्वकर्मा ने बच्चों को अपील की कि वे अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौध का रोपण जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर विनय कुमार उपाध्याय, राजेश सिंह, रणजीत कुमार, सुनील आदि रहे। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिले में व्याप्त प्रदूषण के खिलाफ कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उधर भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सदर ब्लाक के निसोगी डाक बंगला में गोष्ठी की। इसमें पर्यावरण को बचाने की शपथ ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed