{"_id":"0b2c09f6ac80436ca718f1af4ae194f6","slug":"the-remains-of-the-city-s-development-strategy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर के विकास की बनी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के विकास की बनी रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Fri, 28 Aug 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद सभागार में शुक्रवार को बोर्ड की हुई बैठक में नगर के सर्वांगीण विकास के बाबत मंत्रणा कर आवश्यक रणनीति बनाई गई। इसके अलावा सभासदों ने विभिन्न वार्डों की समस्याओं से भी अवगत कराया। कर्मचारियों की कमी की वजह से वसूली कार्य प्रभावित होने पर ठेके पर कर्मचारियों को रखकर कार्य कराने की भी रणनीति बनी।
नगर पालिका चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता ने एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा कराए जाने के बाद बारी-बारी से वार्ड सभासदों की समस्याएं सुना। चेतक कंपनी की ओर से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त किए जाने से हो रही पेयजलापूर्ति समस्या को भी गंभीरता से लिया गया। इसके अलावा नाली, खड़ंजा और सीसी रोड के बाबत भी सभासदों ने मांग उठाई। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने नगर की विभिन्न समस्याओं के निदान के बाबत पारित किए गए प्रस्ताव को पढ़कर सभी लोगों को सुनाया जिसे सभी लोगों ने पारित कर दिया। यादवेंद्र दत्त द्विवेदी, धु्व्रकांत द्विवेदी, शकील अहमद, पार्वती देवी, अजीम, महरूनिशा, ओम प्रकाश, कृपा शंकर, हमीदा बेगम मौजूद रहीं।