{"_id":"5f020e238ebc3e42e04ec2ac","slug":"the-religious-leaders-of-all-classes-will-fight-the-battle-against-corona-sonbhadra-news-vns534030885","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी वर्गों के धर्मगुरू मिलकर कोरोना से लड़ेंगे जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी वर्गों के धर्मगुरू मिलकर कोरोना से लड़ेंगे जंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कांवर यात्रा न करने व बकरीद की सामूहिक नमाज स्थगित किये जाने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि यह निर्णय स्वेच्छा से लिया गया। धर्मगुरुओं ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने, सामाजिक दूरी बनाये रखने, फेसकवर/मास्क का इस्तेमाल करने, अपने को बचाते हुए कार्य करने की अपील की। वक्ताओं का कहना था कि कोरोना से लड़ाई जिला प्रशासन के साथ ही सभी वर्गों के धर्मगुरु व आम नागरिक मिलकर लड़ेंगे।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने कानून व्यवस्था बनाये रखने में सभी वर्गों के धर्मगुरुओं से मिल रहे सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में डीएम ने सभी धर्मगुरुओं से सावन में कांवर यात्रा व बकरीद पर सामूहिक नमाज के बारे में विचार आमंत्रित किया। उनका कहना था कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंस बनाए रखना जरूरी है। मास्क लगाकर ही लोगों को घरों से बाहर निकलना चाहिए। समन्वय बैठक में कांवर यात्रा संघ के प्रतिनिधियों की तरफ से बताया गया कि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए यात्रा स्थगित किए जाने का प्रस्ताव रखा गया। इसी तरह से मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी बकरीद की सामूहिक नमाज ईदगाह व मस्जिदों में न अदा करने की जानकारी दी गई। इसके बाद सावन में कांवड़ यात्रा व बकरीद पर सामूहिक नमाज न अदा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में एसडीएम डा. कृपाशंकर पांडेय, तहसीलदार सुनील कुमार, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल सभी वर्गों के धर्मगुरू मौजूद थे।