फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The rally was flagged off

हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई रैली

Wed, 18 Nov 2015 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 18 Nov 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
The rally was flagged off
 सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यातायात माह के रुप में मनाए जाने वाले नवंबर माह में बुधवार को लोगों को जागरूक करने के लिए छात्रों ने रैली निकाली। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के अलावा दुद्धी कस्बे में भी रैली निकाली गई। राबर्ट्सगंज में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन



 पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे में वाहन कदापि न चलाएं और दो पहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। चौराहों पर सड़क पार करते वक्त बत्ती के संकेत का इंतजार कर सड़क को तेज गति से पार करें। खड़ी वाहनों के आसपास बच्चों को नहीं खेलना चाहिए, क्योंकि अचानक कोई वाहन चलाया तो वे दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। एआरटीओ अवधेश कुमार ने कहा कि सड़क पर चलते वक्त सावधानी जरूरी है, क्योंकि सावधानी हटते ही दुर्घटना घटित हो जाती है।
विज्ञापन



क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद ने कहा कि बच्चे यातायात नियमों का खुद पालन करते हुए अपने अभिभावक और आसपास के लोगों को जागरूक करें।रैली में आरएसएम इंटर कालेज, गरु नानक बालिका इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज समेत अन्य विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। कोतवाल अबरार अहमद, प्रतिसार निरीक्षक बृजेश तिवारी आदि मौजूद रहे। उधर दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार सीओ लक्ष्मण राय की अगुवाई में विभिन्न संगठनों ने रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed