फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The protests by lawyers

वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 21 Dec 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Mon, 21 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
The protests by lawyers
आजमगढ़ समेत विभिन्न जिलों में हुई वकीलों की हत्या के मामले में सोमवार को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में वकीलों ने चक्रमण कर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके अलावा पुलिस विरोधी नारेबाजी करते हुए वकीलों की सुरक्षा की मांग उठाई।
विज्ञापन



वकीलों के कार्य बहिष्कार की वजह से न्यायालय का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारियों को घोर परेशानी उठानी पड़ी। घोरावल और दुद्धी में भी वकीलों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इसकी वजह से न्यायालय का कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन



सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक एडवोकेट ने कहा कि आजमगढ़ में अधिवक्ता राजनरायन सिंह की गोली मारकर की गई हत्या के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों में हुई वकीलों की हत्या को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर प्रदेश भर के वकील जिला और तहसील मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन कर अपनी सुरक्षा की मांग उठाई। वकीलों ने राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में चक्रमण करते हुए पुलिस विरोधी नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार की वजह से न्यायालय का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी परेशान रहे।


विरोध-प्रदर्शन करने वालों में प्रभाकर राम पाठक, अमरनाथ मिश्र, जीएस राय, अंशुमान सिंह, रमेश प्रसाद चौबे, सत्यदेव पांडेय, हरिश्चंद्र वर्मा, आशीष चौबे, धनंजय शुक्ला, अखिलेश मिश्रा, सुरेश सिंह, रविंद्र पाठक आदि शामिल रहे। उधर दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन की अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को आपात बैठक हुई। यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर विरोध-प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा।


 संचालन राम प्रसाद यादव ने किया। इस मौके पर अशोक कुमार श्रीवास्तव, मिथिलेश कुमार सिंह, राजेश देव पांडेय, जनार्दन पांडेय, उमापति पांडेय, अखिलेश दत्त मिश्र, पवन शर्मा, रमेश केशरी, मकसूद अली आदि मौजूद रहे।



घोरावल प्रतिनिधि के मुताबिक- यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर तहसील अधिवक्ता समिति ने सोमवार को तहसील परिसर में चक्रमण करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।


समिति के अध्यक्ष रामअनुज धर द्विवेदी ने कहा कि अभी तक आजमगढ़ समेत विभिन्न जिलों में वकीलों की हुई हत्या के मामले में आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं कर सकी है।


वकीलों की सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने से संबंधित मांगों का ज्ञापन घोरावल एसडीएम कैलाश सिंह को सौंपा गया। इस मौके पर श्रीप्रकाश वर्मा, नंद कुमार ओझा, सुनील चौबे, मार्तंड प्रताप सिंह, आशुतोष पांडेय, आदिनाथ मिश्र मौजूद रहे।



दुद्धी प्रतिनिधि के मुताबिक- यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर सोमवार को वकीलों ने विरोध-प्रदर्शन कर न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला किया। इसकी वजह से न्यायालय का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी परेशान रहे। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में रामपाल जौहरी, दिनेश अग्रहरि, जितेंद्र श्रीवास्तव, कुलभूषण पांडेय, प्रेमचंद्र यादव, प्रभु सिंह, शन्नो बानो आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed