{"_id":"4ee08b9a895e29e62c1d3565e8859dbf","slug":"the-project-received-a-lifesaving-rain-knhr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्षा से कनहर परियोजना को मिली संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्षा से कनहर परियोजना को मिली संजीवनी
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
Updated Thu, 11 Jun 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी के संकट से जूझ रही यूपी सरकार की अति महत्वाकांक्षी कनहर सिंचाई परियोजना को एक बार फिर संजीवनी मिल गई है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में हुई बारिश से कनहर में पानी आ गया है। इससे अस्थायी रपटा क्षतिग्रस्त हो गया है, लेकिन इससे निर्माण पर कोई असर नहीं पड़ेगा। परियोजना के अधिशासी अभियंता विजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि अब निर्माण कार्य तेजी गति से होगा।
करीब साढ़े 22 सौ करोड़ की कनहर सिंचाई परियोजना का निर्माण कार्य पिछले दिनों काफी हद तक प्रभावित हो गया था। इसके पीछे वजह कनहर नदी सूखना था। कनहर नदी के सूखने से कनहर सिंचाई परियोजना के निर्माण पर काफी हद तक असर पड़ा था। हाल यह था कि निर्माण के लिए सिंचाई परियोजना के अधिकारियों को पानी के लिए नदी में बालू को जेसीबी से हटाया जा रहा था ताकि थोड़ा भी पानी मिल सके तो काम प्रभावित न हो सके।
फिर भी काम की गति काफी धीमी हो गई थी। अब एक बार फिर कनहर सिंचाई परियोजना को संजीवनी मिल गई है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में हुई बारिश से कनहर नदी में काफी हद तक पानी आ गया है।
विज्ञापन
परियोजना के अधिशासी अभियंता विजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि अब पानी आने से निर्माण कार्य तेज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि अब तेज निर्माण नहीं हुआ तो आने वाले 20 से 25 दिनों में नदी में ज्यादा पानी आ जाएगा। इससे स्पिल-वे का निर्माण प्रभावित होगा। काम बंद भी हो सकता है। फिर बरसात के बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।