{"_id":"6226472ac3e8963d7679eb58","slug":"the-photo-of-pressing-the-button-went-viral-by-the-bjp-leader-sonbhadra-news-vns6421598165","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: भाजपा नेता ने फोटो शेयर कर बताया किसे दिया वोट, फेसबुक पोस्ट वायरल होने पर कार्रवाई में जुटा प्रशासन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: भाजपा नेता ने फोटो शेयर कर बताया किसे दिया वोट, फेसबुक पोस्ट वायरल होने पर कार्रवाई में जुटा प्रशासन
Tue, 08 Mar 2022 12:17 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:17 AM IST
सार
फोटो वायरल होने के बाद भाजपा नेता ने ईवीएम में कमल का बटन दबाते हुए फोटो डिलीट कर दिया लेकिन तब तक बहुत से लोगों ने उसका स्क्रीनशॉट ले लिया और फोटो सेव कर लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोनभद्र में घोरावल विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर भाजपा नेता ने ईवीएम में अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट देते हुए बटन दबाने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला उजागर होते ही हरकत में आया प्रशासन कार्रवाई में जुट गया है।
विज्ञापन
तिलौली कला के ग्राम प्रधान के पति और भाजपा नेता आनंद प्रकाश पटेल ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया जिसमें वह ईवीएम मशीन में कमल का फूल निशान पर बटन दबाते देखे जा रहे हैं। उन्होंने इस तरह का फोटो जो पत्नी के साथ लिया हुआ था फेसबुक पर वायरल किया।
विज्ञापन
फोटो वायरल होते ही चारों तरफ चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। भाजपा नेता बूथ के अंदर मोबाइल लेकर पहुंच जा रहे हैं। हालांकि फोटो वायरल होने के बाद भाजपा नेता ने ईवीएम में कमल का बटन दबाते हुए फोटो डिलीट कर दिया लेकिन तब तक बहुत से लोगों ने उसका स्क्रीनशॉट ले लिया और फोटो सेव कर लिया। इस संबंध में एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। इसकी जांच करा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन