फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The PHC was locked, the family kept calling the doctor and ANM, delivery took place at the gate

Sonebhadra News: पीएचसी पर बंद था ताला, डॉक्टर-एएनएम को फोन करते रहे परिजन, गेट पर हुआ प्रसव

Sat, 06 Sep 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The PHC was locked, the family kept calling the doctor and ANM, delivery took place at the gate
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीजपुर के बाहर सड़क पर प्रसूति महिला ने बच्चे को दिया जन्म। संवाद
बीजपुर। संस्थागत प्रसव बढ़ाने के लिए निर्देश और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की कड़ी हिदायत के बावजूद जिले में बड़ी लापरवाही सामने आई है। बीजपुर पीएचसी में प्रसव के लिए पहुंची महिला घंटे भर सड़क पर तड़पती रही। अस्पताल पर ताला बंद था। महिला का पति डॉक्टर और एएनएम को फोन करता रहा लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इस बीच महिला ने पीएचसी के गेट पर ही बच्चे को जन्म दिया। इस मामले में सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने सीएचसी अधीक्षक को जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


बीजपुर पुनर्वास बस्ती निवासी सुजीत कुमार की पत्नी मंजू को बृहस्पतिवार को आधी रात में प्रसव पीड़ा हुई तो उसने आशा कार्यकर्ता से संपर्क किया। घर पहुंचने के बाद आशा ने तत्काल पीएचसी चलने को कहा और फोन से संबंधित एएनएम को जानकारी दी। रात 2.54 बजे परिवार के लोग गर्भवती को लेकर पीएचसी पहुंचे, लेकिन वहां ताला बंद था। सुजीत का आरोप है कि वह एएनएम और डॉक्टर को लगातार फोन करते रहे लेकिन कोई नहीं आया। दर्द से छटपटा रही महिला ने तड़के 3.42 बजे पीएचसी के गेट पर बच्चे को जन्म दिया। इसके लगभग 20 मिनट बाद एएनएम पहुंची। तब अस्पताल का ताला खोलकर महिला को भर्ती किया। आरोप है कि इतनी बड़ी लापरवाही के बाद भी परिवार वालों से मिठाई खाने के लिए पैसे मांगे गए।
विज्ञापन



---
वर्जन...
पीएचसी परिसर में आवासीय व्यवस्था नहीं है। इसलिए जिस एएनएम के क्षेत्र से प्रसव का मामला सामने आता है, उसे अस्पताल पहुंचकर प्रसव कराना पड़ता है। लापरवाही क्यूं और किस स्तर पर हुई, इसकी जानकारी की जाएगी। - डॉ. राणा रणधीर, प्रभारी, पीएचसी बीजपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मामला संज्ञान में आया है। सीएचसी म्योरपुर के अधीक्षक को जांच करने का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अश्वनी कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed