फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The, performance, on, water, scarcity

पानी की किल्लत पर किया प्रदर्शन

Mon, 07 Dec 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Mon, 07 Dec 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
The, performance, on, water, scarcity
अभी ठंड का मौसम ही चल रहा है लेकिन चुर्क ग्राम पंचायत में पानी का संकट अभी से लोगों के परेशानी का सबब बन गया है। लोग रात में एक बजे भी हैंडपंप पर पानी भरने के लिए विवश हैं।
विज्ञापन



कई बार शिकायत के बावजूद हैंडपंपों की मरम्मत न होने से लोगों में असंतोष है। इससे क्षुब्ध लोगों ने सोमवार को ग्राम पंचायत में डिब्बा, बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया और खराब हैंडपंपों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन



आम तौर पर गर्मी का मौसम शुरू होते ही पानी का संकट शुरू होता है लेकिन चुर्क ग्राम पंचायत में जाड़े के मौसम में ही पानी का संकट है। यहां करीब दर्जन भर हैंडपंप हैं लेकिन महज एक हैंडपंप ही पानी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शेष हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। नतीजा है कि गांव के लेाग करीब एक किमी दूर जाकर पानी भरने के लिए विवश हैं। सोमवार को प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें रात में पानी भरने के लिए विवश होना पड़ता है। क्योंकि दिन में इतनी भीड़ हो जाती है कि लाइन में खड़ा हो पाना मुश्किल हो जाता है।



कई बार ग्राम प्रधान और पंचायत सिक्रेट्री से खराब हैंडपंपों की मरम्मत की मांग की गई लेकिन चुनाव का मामला कहकर वे टाल गए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराने की मांग की है।


प्रदर्शन करने वालों में सुशीला देवी, प्रमिला देवी, शांति देवी, संतरा, सीमा, सरिता, राजू, भोला यादव, विजेंद्र, अर्जुन, रामप्रवेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed