फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The organization has a strong emphasis on

संगठन की मजबूती पर दिया जोर

Wed, 08 Jul 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 08 Jul 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
The organization has a strong emphasis on
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर के दिखाए गए मार्ग पर चल कर जनता की सेवा करने की जरूरत है। कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी का एकजुट होना जरूरी है।
विज्ञापन


 गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अविनाश कुशवाहा ने कहा कि चंद्रशेखर सिंह के दिखाए गए मार्ग पर चल कर सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भूख, गरीबी, बेरोजगारी और बीमारी से लोगों को निजात दिलाने के लिए कई योजनाओं का संचालन किया है।
विज्ञापन


इसका परिणाम है कि आज समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में ऐतिहासिक कार्य कर रही है, जो जनता को सीधे लाभान्वित कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, जिला महासचिव विजय यादव, गोपीनाथ गिरी, रामप्यारे सिंह पटेल, वेदमणि शुक्ला, अब्दूल रजिक, इंद्रदेव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर पार्टी कार्यालय पर महिला सभा की मासिक बैठक भी संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष मंदाकिनी पांडेय ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक सपा सरकार की योजनाओं का प्रचार, प्रसार किया जाएगा।


 इस मौके पर निधि पांडेय, अनारा देवी, मीना, लालती देवी, रेशमा, सुशीला, संगीता, प्रियंका मौजूद रहीं। दुद्घी संवाददाता के अनुसार दुद्घी बाजार स्थित सपा कार्यालय पर बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर जुबैर आलम, सोबरन सोनवान, गौँस मुहम्मद खान, कौशिल्या, आशा रावत, सोना बेगम मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed