फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The organization got angry on playing Bhojpuri song in the college

Sonebhadra News: कॉलेज में भोजपुरी गाना बजाने पर भड़का संगठन

Sat, 06 Sep 2025 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
The organization got angry on playing Bhojpuri song in the college
तहसील क्षेत्र के एक फाॅर्मेसी कॉलेज में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर भोजपुरी गाना बजा देने पर विरोध शुरू हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को भाजपा और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर एडीएम वागीश शुक्ल को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में कॉलेज के छात्र-छात्रा और शिक्षक भोजपुरी गाने पर थिरकते दिख रहे हैं। ज्ञापन सौंपने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने इसे अमर्यादित बताया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि गरीब आदिवासी परिवार अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार की उम्मीद से कॉलेज में भेजते हैं। वहां ऐसी हरकत निंदनीय है। ज्ञापन सौंपने वालों में सुमित सोनी, प्रेमनारायण सिंह मोनू, अंशुमान राय, अजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने भी एडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। इसमें अमन जायसवाल, नीतेश गुप्ता, लक्ष्मण मौर्य, आशीष रंजन, राजन सोनी, पीयूष कसेरा आदि शामिल रहे। एडीएम वागीश शुक्ला ने एसडीएम दुद्धी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि इस कॉलेज में वायरल वीडियो की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed