फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The only formality Tehsil Day

तहसील दिवस की सिर्फ खानापूर्ति

Tue, 07 Apr 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Tue, 07 Apr 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
The only formality Tehsil Day
 जिले की तहसीलों में फरियादियों की शिकायतें महज खानापूर्ति तक सिमट कर रह गई है। तीनों तहसीलों में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में 208 में से सिर्फ 18 शिकातयों को निपटारा हो सका।
विज्ञापन


वहीं राबर्ट्सगंज में डीएम की अध्यक्षता में 85 शिकायतों में से सिर्फ छह का मौके पर निपटारा हो सका। शेष 190 शिकायतकर्ताओं को टीम भेजने का आश्वासन देकर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज तहसील सभागार में डीएम संजय कुमार और एसपी शिवशंकर यादव ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर जन समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर एसडीएम राजेंद्र तिवारी को तहसील दिवस के मामलों के निस्तारण की गुणवत्ता की जांच करने का निर्देश दिया। कहा कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ  शासन स्तर से कार्रवाई के लिए पत्राचार करेंगे।

 इस दौरान सीडीओ महेंद्र सिंह को विकास विभाग से जुड़ी शिकायतों पर विशेष ध्यान देने को कहा। पेयजल की समस्याओं से निजात के लिए नए हैंडपंपों की स्थापना,

रीबोर की व्यवस्था के साथ ही पर्याप्त धन के इंतेजाम भी कराने को कहा। इस दौरान डीएम ने 85 में छह मामले को मौके पर निस्तारण किया। शेष 79 मामलों को समयसीमा के भीतर निस्तारित करने का संबंधितों को निर्देश दिया।

दुद्धी प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम गिरिजा शंकर सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस में 51 मामले आए इनमें से सात का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 44 मामलों को समय से निस्तारण करने की बात कही।


घोरावल प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम हर्षदेव पांडेय की अध्यक्षता में 72 में से सिर्फ पांच का निस्तारण हो सका। शेष 67 मामलों को संबंधितों को समय से निस्तारण को कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed