{"_id":"5740985d4f1c1b0014ac77c9","slug":"the-new-old-began-digging-ponds","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए-पुराने तालाबों की खुदाई शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए-पुराने तालाबों की खुदाई शुरू
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Sat, 21 May 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
चोपन में तालाब की खुदाई का शुभारंभ करते नपं अध्यक्ष इम्तियाज अहमद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के चोपन, नगवां और बभनी ब्लॉक क्षेत्रों में शनिवार को मनरेगा के तहत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के जरिए नए और पुराने तालाबों की खुदाई कार्य का उद्घाटन किया गया। इससे जहां मवेशियों को पानी की समस्या नहीं रहेगी, वहीं फसल की सिंचाई, स्नान और कपड़ा धोने से संबंधित कामकाज लोग आसानी से कर सकेंगे। इस कार्य से ग्रामीणों ने राहत महसूस किया है।
चोपन: मनरेगा से कचारी गांव में तालाब की खुदाई का शुभारंभ चोपन नगर पंचायत चेयरमैन इम्तियाज अहमद और ग्राम प्रधान विष्णुकांत मौर्य ने नारियल फोड़ कर पूजन-अर्चन कर किया। चेयरमैन ने कहा कि इसके बन जाने से लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षी व मवेशियों को भी पानी की समस्या से निजात मिलेगी। बीडीओ लालब्रत यादव ने बताया कि तीन लाख 82 हजार की लागत से काम हो रहा है। इस मौके पर एडीओ पंचायत सुरेश ताऊ, कुशल सिंह, चंदन, चंदू मौर्या मौजूद रहे। खलियारी: नगवां ब्लॉक क्षेत्र के रायपुर में नौ लाख 99 हजार की लागत से भूगर्भ जलस्तर बढ़ाने के लिए मनरेगा के तहत तालाब की खुदाई के लिए नगवां जिला पंचायत सदस्य अमरेश पटेल और बीडीओ सुनील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
पनिकप खुर्द के बलियारी में नौ लाख 41 हजार, पड़री में नौ लाख 79 हजार, गोटीबांध में नौ लाख 50 हजार की लागत से तालाब की खुदाई का कार्य मनरेगा के तहत होगा। एडीओ आईएसबी जगन्नाथ राव, अरुण कुमार वर्मा, राजेश यादव, संतोष राव, प्रधान छोटे अली, सुशील कुमार मौर्य, कमली देवी, रामकृत यादव, विफन आदि मौजूद रहे। बभनी: ब्लॉक क्षेत्र के गोहड़ा गांव में जल संचयन के लिए शुक्रवार को मनरेगा के तहत ब्लॉक प्रमुख राजमती देवी के प्रतिनिधि शीतला प्रसाद ने तालाब खुदाई के लिए उद्घाटन किया। सेक्रेटरी पार्थराज सिंह ने बताया कि यह तालाब छह लाख 18 हजार की लागत से रामचंद्र के खेत में खोदा जा रहा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान अंबालिका यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
म्योरपुर प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक की 12 ग्राम पंचायतों में तालाबों की खुदाई काम का शुभारंभ शनिवार को हुआ। एक साथ सभी जगहों पर शुरू हुए काम को जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए गए हैं। ब्लॉक की रासपहरी ग्राम पंचायत में बीडीओ आशाराम पटेल ने उद्घाटन किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान रामदयाल, हरिप्रसाद चौहान, केके सिंह, ज्ञानदास मौजूद रहे।