फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The most touching presentation of cultural programs

दिल को छू गई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

Mon, 27 Apr 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Mon, 27 Apr 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
The most touching presentation of cultural programs
दिशिता महिला मंडल रेनूसागर का वार्षिकोत्सव रविवार की शाम रेणुसागर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ। इस मौक पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


 इस मौके पर सचिव भारती सिंह ने महिला मंडल की ओर से वर्ष भर किए गये कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की।
महिला मंडल की सदस्याओं ने जब दीप जले वेलकम.. गाने से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की।

 इसके बाद नृृत्य, संगीत की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाें ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आधी रात तक प्रेक्षागृह में तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रहीं। मुख्य आकर्षण कपल्स रैंप वाक रहा।
विज्ञापन


 प्रथम स्थान पर मनीष सिंह-विभा सिंह, द्वितीय स्थान पर राहुल त्रिपाठी-किरण त्रिपाठी और तृृतीय स्थान पर संजीव गुप्ता-अमिता गुप्ता की जोड़ी ने बाजी मारी। तरह-तरह के मनोरंजक गेम्स भी कार्यक्रम को यादगार बनाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी सी जो पी ली है.. और वन मिनट मिनट वर्ड.. गेम का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंग मुख्य अतिथि रेनूसागर पावर डिवीजन के अध्यक्ष ऊर्जा आरके गुप्ता और दिशिता महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया। संचालन गायत्री भारद्वाज, धन्यवाद ज्ञापन निधि प्रसाद ने किया। इस मौके पर केपी यादव, इंदू यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed