फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The mob caught the bike driver and beat him hostage

भीड़ ने बाइक चालक को पकड़ कर पीटा बनाया बंधक

Sat, 12 Mar 2022 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:43 PM IST
विज्ञापन
The mob caught the bike driver and beat him hostage
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के सिविल लाइंस रोड पर शनिवार को बाइक की चपेट में आने से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। नाराज लोगों ने बाइक चालक की पिटाई करने के बाद उसे मकान में बंद कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से चालक को मुक्त कराया। पिटाई करने वालों की खोजबीन करने में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुबह करीब दस बजे राबर्ट्सगंज के सीविल लाइंस रोड पर बाइक के धक्के से एक बालक घायल हो गया। बालक को बचाने में बाइक सवार भी गिर गया। हादसे के बाद आसपास के कुछ लोगों ने चोपन थाना क्षेत्र के करगरा गांव निवासी बाइक चालक की जमकर की पिटाई करने के बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया। घायल को लेकर परिवार के लोग अस्पताल चले गए। उधर चालक को बंधक बनाने की जानकारी मिलते ही फोर्स के साथ चौकी प्रभारी संजय सिंह ने मौके पर पहुंच कर मकान में बंद चालक को मुक्त कराकर कोतवाली ले गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि बालक को बचाने में बाइक सवार भी गिरकर चुटहिल हो गया है। चालक ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ पिटाई करने की तहरीर दी है। कहा कि हमलावरों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed