फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The miscreants opened fire on the police, three arrested

बदमाशों ने पुलिस पर झोंका फायर, तीन गिरफ्तार

Wed, 16 Mar 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The miscreants opened fire on the police, three arrested
जुगैल थाना क्षेत्र के अगोरी किला के समीप बुधवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके दो साथी फरार हो गए। बदमाशों के पास से एक तमंचा, कारतूस, ढाई सौ शीशी सीरप और सफारी वाहन बरामद हुआ है। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

बुुधवार को जुगैल थाना क्षेत्र के अगोरी किला के पास पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। ओबरा सीओ शंकर प्रसाद ने बताया कि चेकिंग स्थल पर पुलिस कर्मियों ने चोपन की तरफ से भरहरी की तरफ जा रही सफारी कार को रोकने का प्रयास किया गया तो उसमें सवार एक व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने बचते हुए वाहन को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष डीके चौधरी ने बताया कि पकड़े गए रामबाबू बियार निवासी बबुरी चंदौली, लालू पटेल उर्फ आशीष पटेल निवासी कचनार वाराणसी और दिलशाद उर्फ सिक्की निवासी हुकुलगंज वाराणसी के कब्जे से एक सफारी वाहन, 250 शीशी नशीली कफ सीरप, एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस मिला। पूछताछ के दौरान तीनों ने बताया कि वे वाराणसी से लेकर मादक पदार्थ मध्यप्रदेश पहुंचाने का काम करते हैं। विभिन्न स्थानों से पशु चोरी करते थे। तीनों का चालान कर दिया गया। बदमाशों को पकड़ने में दारोगा अभयनाथ सिंह यादव, हेड कांस्टेबल नागेंद्र सिंह, सतेंद्र कुमार, गुलाब चौधरी, आरक्षी चालक इंद्रजीत यादव का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed