फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The ministerial team inspected the Anpara project

मंत्री दल ने अनपरा परियोजना का किया निरीक्षण

Sat, 11 Jun 2022 08:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
The ministerial team inspected the Anpara project
जिले में विकास योजनाओं की पड़ताल करने आए तीन सदस्यीय मंत्री दल ने शनिवार को अनपरा तापीय परियोजना का निरीक्षण किया। परियोजना प्रबंधन के साथ बैठक कर बिजली उत्पादन व अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी ली। गर्मी के मद्देनजर पूर्ण क्षमता से बिजली उत्पादन करने की बात कही।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात अनपरा के दामिनि अतिथि गृह पहुंचे मंत्री समूह ने ऊर्जांचल की समस्याओं को लेकर भाजपा प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात कर जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री राजेश सचान, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल एवं राज्य मंत्री अनूप प्रधान ने बताया कि मुख्यमंत्री को जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इस दौरे का मुख्य लक्ष्य निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा में पूरा कराना है। मंत्री दल की जांच में पेयजल परियोजनाओं पर विशेष जोर रहा। भाजपा नेता केसी जैन और आरडी सिंह की अगुवाई में जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों ने मंत्री दल से मिलकर सड़क और पेयजल परियोजना के धीमी गति से हो रही दिक्कतों के बारे में भी अवगत कराया। इस दौरान सांसद पकौड़ी लाल कोल, पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

संगठनों से मिलकर सुनी समस्याएं, बताई योजनाएं
तीन सदस्यीय मंत्री दल शुक्रवार की देर शाम दुद्धी पहुंचा। यहां पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में स्थानीय व्यापारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर समस्याएं सुनी। आंगनबाड़ी महिलाएं, कृषि सखी, पशु सखी, समूह सखी से मिलकर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। अतिथि गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मंत्री रवींद्र जायसवाल इच्छिता कैंपस पहुंचे। वहां व्यापारी समूह के लोगों से मिलकर प्रदेश सरकार की चल रही योजनाओं संबंधित जानकारी दी। उन्होंने सरकार की ओर से व्यापारियों को दिए जा रहे 25 लाख तक के लोन के लिए आवेदन का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान इनरव्हील क्लब दुद्धी की अध्यक्षा तारा जायसवाल व राखी जायसवाल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रो बैग भेंट कर क्लब के माध्यम से मलिन बस्तियों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। क्षेत्रीय समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मंत्री रवींद्र जायसवाल ने समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान दिनेश अग्रहरि, रवींद्र जायसवाल, गणेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed