{"_id":"666775a497869644920cde04","slug":"the-mercury-rose-by-more-than-7-degrees-in-6-hours-people-were-suffering-from-the-heat-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-114121-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 6 घंटे में 7 डिग्री से ज्यादा चढ़ा पारा, गर्मी से बेहाल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 6 घंटे में 7 डिग्री से ज्यादा चढ़ा पारा, गर्मी से बेहाल रहे लोग
विज्ञापन
सोनभद्र। धूप की तपिश और गर्मी से सोमवार को भी राहत नहीं मिल पाई। तापमान लगातार 43 डिग्री के पार बना रहा। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। धूप ने लोगों को परेशान किया तो उमस ने चैन-सुकून भी छिन लिया। भीषण गर्मी में पंखा-कूलर भी काम नहीं कर रहे। बिजली की कटौती कोढ़ में खाज बन रही है। ऐसे में लोग शीघ्र मानसून के आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
दिन में तेज धूप के कारण पहाड़ तप रहे हैं। हाल यह है कि सुबह नौ बजे की धूप ही असहनीय हो जा रही है। सोमवार को नौ बजे ही तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद अपराह्न तीन बजे तक यह बढ़कर 43.5 डिग्री पहुंच गया। चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल नजर आए। दोपहर में नगर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर भी सन्नाटा था। बहुत जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। बाजार में ग्राहक भी नदारद रहे। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि रविवार को न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री था, जो सोमवार को बढ़कर 29.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान में कोई खास अंतर नहीं था, लेकिन धूप की तपिश दोपहर बाद करीब तीन बजे के आसपास ज्यादा महसूस की गई। बताया कि अगले कुछ दिनों तक तापमान ऐसे ही बरकरार रहने की उम्मीद है। गर्म हवा का असर भी रहेगा।
तीन मतदान कार्मिकों के खाते में आज पहुंचेगा चार-चार लाख : पिछले दिनों मतदान कराने जा रहे चार मतदान कार्मिकों की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई थी। इसके अलावा अन्य सात लोगों ने भी गर्मी के असर से जान गंवाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि के बाद आपदा राहत विभाग की ओर से उन्हें मदद पहुंचाई जा रही है। इसकी औपचारिकताएं पूरी करने में विभाग जुटा हुआ है। गर्मी से जान गंवाने तीन कर्मियों की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं। आपदा सहायक पवन कुमार शुक्ला ने बताया कि मतदान कार्मिक नित्यानंद पांडेय, बृजेश कुमार व संतोष कुमार के परिजनों के खाते में आपदा राहत कोष के तहत 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि भेजने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मंगलवार को यह राशि उनके खाते में पहुंच जाएगी। कार्मिक उमाशंकर सहित अन्य मृतकों से जुड़ी कागजी प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। जल्द ही उनके आश्रितों को भी मदद दी जाएगी।