फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The mercury reached near 45 degrees, people were suffering from humidity.

Sonebhadra News: 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, उमस से लोग बेहाल

Sat, 15 Jun 2024 02:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
The mercury reached near 45 degrees, people were suffering from humidity.
सोनांचल में बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की गई। गर्मी से राहत नहीं मिलने से लोग बेहाल रहे। सूर्य की तल्ख किरणों से बचने के लिए अधिकांश समय लोग अपने घरों में ही रह रहे हैं। तेज धूप और उमस से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक शुक्रवार को जनपद का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो बृहस्पतिवार के मुकाबले मामूली बढ़त दर्ज की गई। शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक ही पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया था, दोपहर तक पारा चढ़कर 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उमस बढ़ने से लोगों का हाल बेहाल रहा। बृहस्पतिवार को जनपद का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। 17 जून तक तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज किए जाने की अभी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed