फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The lock remained hanging on the Nagar PSC till afternoon

Sonebhadra News: दोपहर तक नगरीय पीएससी पर लटकता रहा ताला

Mon, 12 May 2025 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The lock remained hanging on the Nagar PSC till afternoon
स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के बावजूद सोमवार को राॅबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर 12 बजे तक ताला लटकता रहा। इससे मरीजों में नाराजगी दिखी। इलाज के लिए आई गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीज निराश होकर भटकते रहे।
विज्ञापन

वहीं कुछ मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों में जाना पड़ा। नगरीय पीएचसी पर डाॅक्टर, एएनएम सहित पैथोलॉजी की व्यवस्था भी की गई है। इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग निवासी गीता सोनी अपनी गर्भवती बहूऔर धर्मशाला निवासी जवाहर सिंह गर्भवती महिला को दिखाने आए थे। दोनों ने बताया कि वह लोग सुबह भी आए थे और दुबारा आये हैं लेकिन अस्पताल में ताला ही लटक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बघुआरी निवासी शीला देवी ने बताया कि वह अपनी बेटी को एंटी रैबिज इंजेक्शन लगवाने आई थीं, लेकिन दोपहर तक ताला लटक रहा था। पूरे मामले को लेकर सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि आज छुट्टी का दिन था, लेकिन अस्पताल की ओपीडी खोलने का निर्देश दिया गया था।
इसके बावजूद अस्पताल का ताला नहीं खुलना गलत है। प्रभारी चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed