फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The load of wheat loaded on the tractor caught fire after hitting the wire, farmer burnt to death

Sonebhadra News: तार से टकराकर ट्रैक्टर पर लदे गेहूं के बोझ में लगी आग, किसान झुलसा

Sun, 07 Apr 2024 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
The load of wheat loaded on the tractor caught fire after hitting the wire, farmer burnt to death
कोतवाली क्षेत्र के चोरट गांव में शनिवार को बिजली के हाईवोल्टेज तार के संपर्क में आने से ट्रैक्टर-ट्राॅली में आग लग गई। घटना में ट्राॅली पर लदे गेहूं के बोझ धू-धूकर जल गए। आग बुझाने की कोशिश में किसान भी गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की मदद से काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

चोरट गांव निवासी नंदलाल ने बताया कि पास के मुसरधारा गांव में उसकी और उसके छोटे भाई चंद्रशेखर का पाही है। वहां दोनों ने चार बीघा जमीन में गेहूं की खेती की थी। शनिवार सुबह करीब 10 बजे उसका भाई चंद्रशेखर (35) गेहूं का बोझ ट्रैक्टर ट्राॅली पर लादकर चोरट गांव स्थित खलिहान में ले आ रहा था। घर से करीब आधा किलोमीटर दूर प्राथमिक विद्यालय चोरट के पास नीचे लटक रहे हाई वोल्टेज बिजली के तार के संपर्क में ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लदा गेहूं का बोझ आ गया। इससे आग लग गई। जलता हुआ गेहूं का एक बोझ चंद्रशेखर के ऊपर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित किसान में राजस्व विभाग को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed