फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The list of 50 crossed policemen is being prepared

50 साल के ऊपर वाले पुलिसकर्मियों की तैयार हो रही लिस्ट

Mon, 21 Sep 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
The list of 50 crossed policemen is being prepared
सोनभद्र। जिले में 50 साल के ऊपर की आयु वाले ऐसे पुलिसकर्मियों की लिस्ट तैयार की जा रही है। कामचोर और भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिसकर्मियों को स्क्रीनिंग के बाद रिटायर कर दिया जाएगा। एसपी आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर सी थाना प्रभारियों ने पुलिस कर्मियों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी हिै। ऐसे सभी पुलिसकर्मियों की सूची तैयार कर स्क्रीनिंग कमेटी के सामने रखेंगे। स्क्रीनिंग कमेटी में एएसपी मुख्यालय और क्षेत्राधिकारी लाइन शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने 31 मार्च 2020 को 50 साल या उससे ज्यादा की आयु पार कर चुके पुलिस कर्मियों की सूची तैयार कराना शुरू कर दिया है। स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष पुलिस कर्मियों की सूची मुहैया कराई जाएगी। कार्य में रूचि न लेने वाले और भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिस कर्मियों को रिटायर करने की दिशा में कार्यवाही होगी। एसपी के निर्देश पर सभी सर्किल आफिसरों की अगुवाई में थाना प्रभारियों ने 50 से अधिक आयु वाले दारोगा, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल समेत अन्य कर्मियों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया गया है। इसकी भनक लगते ही कार्य के प्रति लापरवाही बरतने एवं पूर्व में भ्रष्टाचार समेत अन्य आरोप में निलंबित हो चुके कर्मियों में खलबली मच गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सभी सीओ और थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र में तैनात 50 साल या उससे ज्यादा की आयु पार कर चुके पुलिसकर्मियों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है। यह भी देखा जा रहा है कि किस पुलिसकर्मी के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। कौन पुलिस कर्मी हैं, जो पूरी नौकरी में आधे से ज्यादा समय ड्यूटी पर नहीं आए। इनको स्क्रीनिंग कमेटी छांटेगी। फिर ऐसे पुलिसकर्मियों को रिटायर करने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। एसपी ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी में एएसपी मुख्यालय और सीओ लाइन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed