फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The last day of the old notes, million deposit

अंतिम दिन दस लाख के पुराने नोट जमा

Fri, 30 Dec 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Fri, 30 Dec 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
The last day of the old notes, million deposit
बैंक की शाखा में खाताधारकों की लगी भीड़।
500 और एक हजार रुपये के चलन से बाहर होने की घोषणा को 52 दिन पूरे हो गए। लेकिन जनपद में लोगों की समस्या जस की तस है। खासकर पिछड़े आैर नक्सल प्रभावित इलाकों में अब भी लोग नोटबंदी से उबर  नहीं पाए हैं। बाजारों में अब भी खुदरा का गंभीर संकट बना हुआ है। शुक्रवार को बैंकों में पुराने एक हजार और पांच सौ के दस लाख रुपये जमा कराए गए। ठंड के चलते बैंकों में भीड़ आम दिनों के अपेक्षा काफी  कम दिखी।
विज्ञापन



आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 एवं 1000 के पुराने नोट बंद करने की घोषणा करते हुए कहा कि था कि 50 दिनों में बैंकों में स्थिति सामान्य हो जाएगी। उन्होंने 30 दिसंबर तक पुराने नोटों को बैंकों में जमा करने की छूट दी थी। इस लिहाज से शुक्रवार पुराने नोट बैंकों में जमा करने का आखिरी दिन था। हालांकि शुक्रवार को जनपद में मौसम ने अचानक करवट ली और सर्द हवाओं के कारण तापमन गिर कर पांच डिग्री तक पहंुच गया।इससे लोग बैंकों तक पहंुचने से कतराते रहे।
विज्ञापन



ठंड के कारण बैंकों में पुराने नोट जमा करने के लिए लोगों की भीड़ नहीं दिखी लेकिन रुपये निकालने के लिए लोग लाइन में खड़े रहे। अब भी बैंकों से सप्ताह में लोगों को करंट एकाउंट से 50 हजार एवं सेविंग एकाउंट से 24 हजार से अधिक नहीं मिल रहा है। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित तीन-चार बैंकों को छोड़कर अन्य बैंकों में अब भी दस हजार रुपये से अधिक नहीं मिल रहा हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन



एटीएम से दो हजार रुपये ही निकल रहा है। अधिकांश एटीएम से दो हजार की ही करेंसी निकल रही है। जिससे बाजार में खुदरा का संकट बना हुआ हैै। ग्रामीण इलाकों के बैंकों में भी लोगों को जरूरत के अनुसार रुपये नहीं मिल रहे हैैं। लीड बैंक के मैनेजर करुणेश कुलश्रेष्ठ ने कहा कि आरबीआई के निर्देशानुसार बैंकों से लोगों को रुपये मिल रहे है। शुक्रवार को पुराने पांच सौ व एक हजार के करीब दस लाख रुपये बैंकों में जमा हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed