{"_id":"dd9e64a2f810c73ca70d28f89d290fba","slug":"the-knowledge-of-traffic-rules-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों की दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों एवं घायलों की स्मृति में रविवार को डीएवी पब्लिक स्कूल में उपसंभागीय परिवहन विभाग की ओर से जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इसके पूर्व चुर्क कस्बे से स्कूली बच्चों ने जागरुकता रैली निकाल कर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए दुर्घटनाओं के प्रति आगाह किया आैर दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए रावर्ट्सगंज तिराहे पर मोमबत्ती जलाई गई।
एआरटीओ अवधेश कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रौप, सहिजन समेत अन्य गांवों में भ्रमण करते हुए रैली डीएवी स्कूल पहुंच कर गोष्ठी में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
गोष्ठी को संबोधित करते हुए उप संभागीय परिवहन अधिकारी अवधेश कुमार ने कहा कि भारत में सड़क दुर्घटनाओं में अत्याधिक लोगों की मौत होती है। नशे में और लापरवाही में गाड़ी चलाने से हादसे होते हैं।
यदि सावधानी पूर्वक यातायात के नियमों का पालन किया जाए तो सड़क हादसों को रोका जा सकता है। कहा कि बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन कदापि न चलाए।
बच्चे आसपास के लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। चौराहों पर सड़क पर करते वक्त संकेत का इंतजार करें। विद्यालय के प्रिंसपल राजकुमार और एआरटीओ दफ्तर में तैनात आरआई वृजेश यादव ने कहा कि तेज गति से वाहन कदापि न चलाएं।
यातायात नियमों को खुद और दूसरे के जीवन में उतारने का हरसंभव प्रयास किया जाना चाहिए। इस मौके पर रणवीर सिंह चौहान, जोखू प्रसाद, संतोष, मनोज चौबे आदि मौजूद रहे।