फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The jurisdiction of 191 policemen including 88 head constables changed

Sonebhadra News: 88 हेड कांस्टेबल समेत 191 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

Sun, 06 Apr 2025 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
The jurisdiction of 191 policemen including 88 head constables changed
सोनभद्र। पुलिस विभाग में रविवार को बड़ा फेरबदल हुआ। लंबे समय से चौकी-थानों पर जमे पुलिसकर्मियों के एसपी ने कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। एक साथ 191 कर्मियों के तबादले किए गए हैं। इसमें 88 हेड कांस्टेबल और 103 कांस्टेबल शामिल हैं। उन्हें अपनी तैनाती क्षेत्र से दूर के थानों पर भेजा गया है। तबादले की वजह कानून-व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखना बताया गया है।
विज्ञापन

एसपी अशेक कुमार मीणा के अनुसार, एक ही जगह पर लंबे समय से तैनात पुलिसकर्मियाें के कामकाज की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के महाकुंभ मेले में जाने और फिर वहां से लौटने के बाद होली, नवरात्र जैसे त्योहार सकुशल निपटाने में कर्मी लगे थे। त्योहारों के बीतने के बाद तबादला सूची जारी हुई है। शक्तिनगर, अनपरा, ओबरा जैसे मलाईदार थानों में तैनात कर्मियों को सुदूर के मांची, रायपुर, पन्नूगंज जैसे थानों पर भेजा गया है। कोन, ओबरा, हाथीनाला से कई कर्मी रॉबर्ट्सगंज में बुलाए गए हैं। तबादले की सूची में गुरमा, बीना, चननी, चांची जैसी चौकी के ज्यादातर कर्मी बदल दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed