फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The injured in a road accident died during treatment

सड़क हादसे में घायल ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Sat, 15 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
The injured in a road accident died during treatment
सोनभद्र। जिला अस्पताल में शुक्रवार को उपचार के दौरान घायल मुमताज उर्फ सुहैल की मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुुताबिक पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बनौरा गांव निवासी इम्तियाज ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि 12 जनवरी को उसका भाई मुमताज बाइक से राबर्ट्सगंज जा रहा था। रास्ते में मरकरी गांव स्थित पुलिया के पास बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी। हादसे में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार को उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। पुलिस चौकी लोढ़ी के प्रभारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि मृतक के भाई की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक घायल
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के खगिया गांव में शुक्रवार की देर रात कुत्ते से बचने बचाने में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार खगिया निवासी लक्ष्मण प्रसाद (18) पुत्र रामप्रसाद को उसके स्वजनों ने शुक्रवार की देर रात घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया। उसके पिता राम प्रसाद ने बताया की उनका बेटा लक्ष्मण बाइक से गांव में ही किराने की दुकान पर गया था। वापस लौटते समय बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया जिसे बचाने में वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed