फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The incarnation of God is for saints: Richa Shukla

संतों के लिए होता है परमात्मा का अवतार: रिचा शुक्ला

Tue, 23 Feb 2021 06:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
The incarnation of God is for saints: Richa Shukla
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के जलखोरी गांव में चल रहे संगीतमय श्रीराम कथा के छठवें दिन कथा वाचिका रिचा शुक्ला ने भगवान श्रीराम के जन्म की कथा सुनाई। कहा कि परमात्मा का अवतार भक्तों और संतों के लिए होता है। परमात्मा के जन्म लेने के कई कारण हैं। उसमें एक कारण है मनु और सतरूपा की तपस्या। मनु सतरूपा के तप से प्रभु प्रसन्न हुए और पूछा क्या चाहते हो? भगवान की छवि को देखकर मनु जी इतने विह्वल हुए और कहा प्रभु मुझे आप जैसा पुत्र चाहिए और कुछ नहीं। भगवान ने बोला कि मेरे जैसा तो मैं ही हूं लेकिन मैं आपको वचन देता हूं कि जब आप अवध के राजा होंगे तब मैं आपके घर आपका पुत्र बनकर आऊंगा। अपने वचन को पूरा करने के लिए भगवान श्रीराम ने महाराज दशरथ के घर पुत्र बनकर जन्म लिया। कथावाचिका ने कहा कि जब आप अपने जीवन रूपी यज्ञ में भक्ति की आहुतियां डालेंगे तो राम रूपी आनंद का प्राकट्य होगा। यज्ञाचार्य पंडित सासाराम ओझा, भाजपा पूर्व जिला संयोजक प्रभु नारायण शुक्ल, अविनाश शुक्ल, जलखोरी ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद सिंह, व्यास शशिकांत पाठक, राम प्रसाद, दीपक सिंह, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed