फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The horoscope of chit fund companies will be investigated

अब चिटफंड कंपनियों की खंगाली जाएगी कुंडली

Wed, 15 Jan 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
The horoscope of chit fund companies will be investigated
सोनभद्र। भोलेभाले लोगों को प्रलोभन देकर चिटफंड कंपनियां ठगने का काम कर रही हैं। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में संचालित कंपनियों के कागजातों की जांच करने का निर्देश दिया है। फर्जी ढंग से चल रही कंपनियों के संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले में 50 से अधिक कंपनियां लोगों से रुपये जमा करने का कार्य कर रही हैं। इसमें अधिकांश मानकों के विपरित चल रही हैं। पूर्व में कई कंपनियां लोगों के करोड़ों रुपये जमा कर फरार भी हो चुकी हैं। दो दिन पूर्व सदर कोतवाली में उपभोक्ताओं ने एक कंपनी के एमडी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कंपनी से जुड़े लोगों ने तरह-तरह के प्रलोभन देकर लाखों रुपये जमा करा लिया, जब रुपये देने की बारी आई तो आनाकानी करने लगे। जांच करने पर पुलिस को शिकायत काफी हद तक सही निकली।
विज्ञापन

इस मामले मेें आरोपी एमडी समेत दो को गिरफ्तार कर पुलिस उनका चालान कर दिया। जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। उधर उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी करने का मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने समस्त थानों के इंचार्जों को लोगों को गुमराह कर रुपये जमा कराने वाली कंपनियों के मालिक और उसमें संलिप्त कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि सभी थाना प्रभारियों को लोगों से रुपये जमा कराने और उनको ऋण उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के अभिलेखों की जांच करने का कहां गया है। फर्जी ढंग से कंपनी संचालित कर लोगों से धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए मातहतों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed