फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The government did not pay any attention to stop inflation

महंगाई रोकने पर सरकार ने नहीं दिया कोई ध्यान

Mon, 29 Feb 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र Updated Mon, 29 Feb 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
The government did not pay any attention to stop inflation
केंद्र सरकार के आम बजट ने किसानों को राहत दी है। उनके लिए सिंचाई से लेकर अन्य क्षेत्र में की गई घोषणाएं लाभदायक साबित होंगी। जबकि आम लोगों में इस बजट को लेकर नाराजगी है। लोगों का कहना है कि मोदी सरकार ने सपने दिखाएं हैं, लेकिन महंगाई को रोकने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किया है।
विज्ञापन



व्यापारी शेख मुन्नी भाई का कहना है कि आम बजट में छोटे व्यापारियों के हितों का ख्याल नहीं रखा गया है। टैक्स आदि को लेकर कोई ऐसी छूट नहीं दी गई है जिससे व्यापारियों का भला हो सके। विजय प्रकाश पांडेय कहते हैं कि मोदी सरकार ने भविष्य की बेहतरी का जो खाका आम बजट में खींचा है यदि उस पर सही ढंग से काम हुआ तो आने वाला दिन सुनहरा होगा।
विज्ञापन



कर्मचारी मिथिलेश कुमार और सच्चिदानंद तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को आयकर छूट देकर उन्हें लाभ दिया है। ईपीएफ को लेकर की गई घोषणा भी सराहनीय है। लेकिन महंगाई पर अंकुश को लेकर सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। किसान रामश्रृंगार मिश्र और प्रमोद श्रीवास्तव ने कृषि की बेहतरी के लिए की गई घोषणाओं का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहा कि वित्त मंत्री ने सूखा प्रभावित क्षेत्रों में विशेष योजना चलाने का जो एलान किया है वह सराहनीय है। उधर, अखिल भारतीय उच्च तकनीकी शिक्षा एवं विकास समिति के अध्यक्ष एसके गौतम ने केंद्रीय आम बजट की सराहना की है। कहा कि उसमें उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही कौशल विकास पर भी जोर दिया गया है।



भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए जरूरी कृषि क्षेत्र पर विशेष तौर पर फोकस किया गया है। इससे जहां लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। वहीं कंप्यूटर, लैपटॉप सस्ते होने से तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed