फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The first unit of 210 MW was produced

210 मेगावाट वाली पहली इकाई आई उत्पादन पर

Sat, 30 Apr 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Sat, 30 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
 डेढ़ माह से अधिक समय तक अनुरक्षण (ओवरहालिंग) पर रही अनपरा की 210 मेगावाट वाली पहली इकाई शनिवार दोपहर उत्पादन पर ले ली गई। फिलहाल इसे सौ मेगावाट पर चलाया जा रहा है। देर रात इसे पूरी क्षमता से उत्पादन पर ले लिया जाएगा।
विज्ञापन


इस इकाई के उत्पादन पर आने के बाद अनपरा परियोजना का उत्पादन 15 सौ मेगावाट के करीब पहुंच गया है। उधर, अनपरा डी में भी लगभग सात सौ मेगावाट के करीब बिजली उत्पादन जारी है। वहीं राज्य की अन्य परियोजनाओं का भी उत्पादन बेहतर बना हुआ है। 
विज्ञापन


1630 मेगावाट वाली अनपरा (अनपरा ए, बी शामिल) परियोजना की 210 मेगावाट वाली पहली इकाई को डेढ़ माह पूर्व अनुरक्षण कार्य के लिए उत्पादन से अलग कर दिया गया था। तभी से यह इकाई अनुरक्षण पर चल रही थी। कार्य पूर्ण होने के बाद चार-पांच दिन पूर्व टेस्ट लाइटअप कर सिलिका (भाप) जमाव आदि की स्थिति जांची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब कुछ ठीक मिलने के बाद शुक्रवार अर्धरात्रि से इकाई को उत्पादन पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। शनिवार की दोपहर करीब बारह बजे सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी, जीएम इं. एके सिंह आदि की मौजूदगी में अभियंताओं की टीम ने इकाई को उत्पादन पर ले लिया। सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी ने बताया कि फिलहाल सौ मेगावाट उत्पादन लिया जा रहा है। देर रात तक पूर्ण क्षमता से उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।    

 
उधर,अनपरा डी का उत्पादन बढ़कर सात सौ मेगावाट पहुंच गया है। समाचार दिए जाने तक अनपरा में 1475, अनपरा डी में 700, ओबरा में 652, पनकी में 140, पारीक्षा में 1111, हरदुआगंज में 617, कुल 4690 मेगावाट बिजली पैदा हो  रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed