फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The farmers will give between the garden department

किसानों को प्याज के बीच देगा उद्यान विभाग

Thu, 04 Nov 2021 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
The farmers will give between the garden department
प्याज की खेती को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग किसानों को उन्नत प्रजाति के प्याज का बीज देगा। पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर बीज का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। हालांकि पंजीकरण कराए किसानों में बीज वितरित होगा।
विज्ञापन

जिले में प्याज की खेती पहले से होती रही है लेकिन अभी प्याज की खेती की तरफ लोगों का रुझान बहुत कम है। कई किसान प्याज का बीज महंगा होने के नाते खेती नहीं कर पाते। किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए उद्यान विभाग प्याज की खेती को बढ़ावा देने के लिए बीज वितरित कर रहा है। प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि रबी सीजन में 110 किसानों में प्याज का बीज वितरित करने का लक्ष्य मिला है। ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले किसानों को लाभ दिया जा रहा है। अब तक 82 किसानों में प्याज का बीज वितरित किया जा चुका है। अभी 28 किसानों में प्याज का बीज वितरित किया जाना है। पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर प्याज का बीज बांटा जा रहा है। पंजीकरण कराते हुए किसान बीज ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed