फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The family was sleeping inside, theft by latching from outside

Sonebhadra News: अंदर सो रहा था परिवार, बाहर से कुंडी लगाकर चोरी

Sun, 27 Aug 2023 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
The family was sleeping inside, theft by latching from outside
सदर कोतवाली क्षेत्र के लसड़ा गांव में शनिवार की रात चोरों ने भाजपा नेता का घर खंगाल दिया। परिवार के सदस्यों को कमरे में बंद कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। सुबह जानकारी होने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन


लसड़ा गांव निवासी भाजपा नेता दयाशंकर पांडेय गांव में ही अपने परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार की रात पूरा परिवार खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चला गया। रात में छत के रास्ते दाखिल हुए चोरों ने परिवार के सभी सदस्यों को कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद घर के दो कमरों में रखी आलमारी का लाॅकर तोड़कर नकदी-जेवरात समेट ले गए। गृह स्वामी के मुताबिक करीब 65000 रुपये नकदी, करीब सवा दो लाख के सोने-चांदी के गहने, चांदी के सिक्के, नए कपड़े सहित करीब सवा तीन लाख का सामान चोरी हुआ है। चोर घर में घुसने के लिए सीढ़ी भी साथ लाए थे। सूचना पाकर रविवार काे कोतवाली पुलिस और फिर बाद में फारेंसिक टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया। हालांकि कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। भाजपा नेता ने बताया कि क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ गया है। कुछ दिनों के भीतर ही क्षेत्र के कई गांवों में चोरी की बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed