फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The faces lit up as soon as the tablet was in hand

टैबलेट हाथ में मिलते ही खिल उठे छात्र-छात्राओं के चेहरे

Mon, 02 May 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The faces lit up as soon as the tablet was in hand
डाला में वनवासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में टेलेट वितरण करते विधायक भूपेश चौबे। - फोटो : SONBHADRA
वनवासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाला में छात्र छात्राओं को फ्री स्मार्टफोन व टैबलेट का वितरण किया गया। प्रबंधक श्रीनिवास दुबे की अध्यक्षता में सोमवार को टैबलेट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक भुपेश चौबे ने परास्नातक में अध्ययनरत तृतीय सेमेस्टर के तीस छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किया। टैबलेट हाथ में मिलते ही छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए काम कर रही है और उनके लिए रोजगार के क्षेत्र में काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार पर पूरी तरह अंकुश लगाकर भ्रष्टाचार मुक्त भर्तियां कर रहे है। सरकार छात्र छात्राओं को टेक्निकल शिक्षा देकर उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने का काम कर रही है। संचालन केएन पांडेय ने किया। इस दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबलू, मंडल महामंत्री संदीप कुमार सिंह, शिवकुमार, महेश सोनी, रमाशंकर, भैरो जायसवाल, राजू शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन

उधर खाड़पाथर स्थित बाबू राम सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में सोमवार को 39 छात्र-छात्राओं को टैबलेट का वितरित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि प्रतिभावान छात्रों को तकनीकी रूप से कुशल बनाने के लिए सरकार उन्हें टैबलेट दे रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी इलाके के बच्चों को कोरोना काल में हो रही परेशानी को देखते हुए शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। प्रबंधक बलवंत सिंह ने कहा कि जिस उद्देश्य से सरकार टैबलेट दे रही हैं, आप उसे जरूर पूरा करें। प्राचार्या जॉली अंबस्ट, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चांद प्रकाश जैन, राज बर्मा, शशिभूषण मल्ल, संदीप पांडेय, प्रदीप सिंह, हेमंत सिंह, सुरेश गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed