{"_id":"d00114ca59a9011504b52c591189b0df","slug":"the-display-for-wages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी के लिए किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Sun, 08 Nov 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लाक के खटौली गांव में मनरेगा के तहत काम करके मजदूरी के लिए
विज्ञापन
दर-दर की ठोकरें खा रहे श्रमिकों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में धरना,
प्रदर्शन किया।
श्रमिकों ने सेक्रेटरी और प्रधान पर काम करा कर मजदूरी न देने का आरोप मढ़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एडीएम रामचंद्र को मजदूरी का भुगतान कराने के लिए मांग पत्र सौंपा।
दोपहर करीब 12 बजे धीरज चौबे की अगुवाई में श्रमिक मांगों के समर्थन मेें नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां आयोजित धरना, प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि साजिश के तहत जिन लोगों को पहले समाजवादी पेेंशन मिलता था उनका काट कर अपात्र व्यक्तियों को पेंशन दिया जा रहा है।
कहा कि कई माह पूर्व श्रमिकों ने मनरेगा के तहत गांव मेें काम कर मजदूरी भुगतान कराने के लिए प्रधान और सेक्रेटरी के घर का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन अभी तक मजदूरी नहीं मिला।
कहा कि पूर्व में इसकी शिकायत ब्लाकस्तरीय अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन उनकी कानों पर अभी तक जूं नहीं चला है। विवश होकर मजदूरी के लिए आंदोलन की राह पकडनी पड़ रही है।
उधर श्रमिकों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एडीएम ने बीडीओ राबट्र्सगंज को जांच कर कर श्रमिकों की समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया है। प्रदर्शन में राम उपाध्याय, प्रेमनाथ, मुन्ना, गोरख, जगजीवन, जीरावती, पुष्पा, रामललित, तिलकधारी आदि रहे।